लाइव न्यूज़ :

दोनों एक ही पार्टी में, कहीं मार ना हो जाए, अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शामिल होने पर यूजर्स

By अनिल शर्मा | Updated: May 4, 2022 08:44 IST

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद की पार्टी दी थी जिसमें कई सितारे शामिल हुएईद पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और करण जौहर भी शरीक हुएकंगन, दीपिका और करण को एक ही पार्टी में देखकर यूजर्स ने हैरानी जताई

मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद की शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। लेकिन कंगना रनौत ने पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया। गौरतलब है कि जिस पार्टी में कंगना पहुंची, वहां करण जौहर, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। कंगना ने यहां सलमान खान के साथ ईद के त्योहार का लुत्फ उठाया।

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए। जहां दीपिका काले रंग के एंब्रॉयडरी वाले कुर्ता सलवार में हैवी ईयररिंग्स के साथ थीं, वहीं रणवीर प्रिंटेड शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों लगातार चैट कर रहे थे क्योंकि फोटोग्राफर्स ने उन्हें एंट्री पर क्लिक किया था।

जैसे ही दीपिका-रणवीर और कंगना के अलग-अलग वीडियो एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए, प्रशंसकों ने हैरानी जताई। एक फैन ने एक वीडियो पर कमेंट किया, "एक ही पार्टी में कंगना और दीपिका।" एक अन्य वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा, "डीपी और कंगना..एक ही पार्टी..।" वीडियो पर एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, "दीपिका कंगना एक पार्टी में ... मार पीट ना हो जाए।"

 पार्टी में कंगना और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आईं। कियारा नेअपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना के साथ एक सेल्फी साझा की। हालांकि बाद में कियारा ने ये तस्वीर डिलीट कर दी। कंगना कई बॉलीवुड हस्तियों, खासकर करण जौहर के लिए अपनी नापसंदगी के बारे में काफी मुखर रही हैं। उद्योग में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए उनकी आलोचना करते हुए वह अक्सर अपने सोशल  मीडिया पोस्ट में उन्हें 'पापा जो' के रूप में संबोधित करती हैं। वहीं कंगना ने दीपिका की भी कई बार आलोचना की है।

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोणकरण जौहरसलमान खानRanvijay Singh
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?