लाइव न्यूज़ :

कभी मेहर का हाथ पकड़ने से डरते थे अर्जुन, पढ़ें दोनों की खूबसूरत प्रेम कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 12:17 IST

बॉलीवुड में अक्सर कुछ खूबसूरत जोड़ियों को टूटते हुए देखा गया है। ऐसे में आज एक और खूबसूरत प्रेम कहानी ने एक दूसरे को साथ छोड़ने का ऐलान किया है।

Open in App

मुंबई, 28 मई : बॉलीवुड में अक्सर कुछ खूबसूरत जोड़ियों को टूटते हुए देखा गया है। ऐसे में आज एक और खूबसूरत प्रेम कहानी ने एक दूसरे को साथ छोड़ने का ऐलान किया है। खबर के अनुसार अभिनेता  अर्जुन रामपाल शादी के 20 साल बाद अपनी वाइफ पूर्व म‍िस इंड‍िया मेहर जेस‍िया से अलग हो रहे हैं।

 ये फैसला अर्जुन और मेहर ने म‍िलकर क‍िया है। इन दोनों के बीच की अनबन की खबरें बीते कई दिनों से सामने आ रही थीं, ऐसे में अब खुद अर्जुन ने इस पर मुहर लगा दी है कि वह मेहर से अलग हो रहे हैं।बॉम्‍बे टाइम्‍स को उन्‍होंने ऑफ‍िश‍ियल बयान द‍िया है और बताया है क‍ि उन्‍होंने अपने रास्‍ते अलग अलग चुनने का फैसला कर ल‍िया है।

जब दोनों आए करीब

कहते हैं जब मेहर ने मॉडल‍िंग में अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी।  महज 16 साल की उम्र में यानी 1986 में उन्होंने फेम‍िना म‍िस इंड‍िया का ख‍िताब जीत ल‍िया था। ये वो उस समय था जब अर्जुन अपने करियर के शुरूआत कर रहे थे और खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान अर्जुन को मेहर के साथ कैटवॉक करने का मौका मिला था। मॉडल‍िंग के इन शुरुआती द‍िनों में अर्जुन और मेहर एक दूसरे के करीब आए और काफी द‍िनों तक डेट करने के बाद 1998 में दोनों ने शादी करने का फैसला कर ल‍िया। 

Shocking! शादी के 20 साल बाद पत्नी मेहर से अलग हुए अर्जुन रामपाल

जब मेहर का हाथ पकड़ने में लगा था डर

इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने किया है कि शुरुआत के दिनों में मेहर एक फेमस मॉडल थीं जिस  कारण से उनके साथ रैंप शेयर करते हुए उनको काफी डर लगता था। जब पहली बार जब वह‍ रैंप पर चले थे तो उन्होंने उनके साथ रैंप वॉक कर रही मॉडल मेहर का डर के मारे हाथ थाम लिया था। उन्होंने बताया था कि जब मैंने कर‍ियर की शुरुआत की तब मेहर मॉडल‍िंग इंडस्ट्री का सफल नाम बन गईं थी।

मेहर के लगाते थे पोस्टर

अर्जुन ने मेहर के बारे में इस बात का भी खुलासा किया है कि वह एक समय में उसके बड़े दीवाने थे। इतना ही नहीं जब वह हॉस्टल में रहते थे तो उनके कमरे में मेहर का पोस्टर लगा हुआ था। जिसे देखकर अर्जुन कहा करते थे कि अगर पत्नी हो तो ऐसी ही हो और ये दीवानगी उनकी सच भी हुई जब 1998 में दोनों ने शादी की।

जब अर्जुन ने खरीदा था घर

अर्जुन और  मेहर एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी कर जाने वालों में से जाने जाते थे। ऐसे में एक बार मेहर ने अर्जुन के लिए एक पेंटहाउस भी खरीदा था। इस पर खुद मेहर ने बताया  था कि ये उनकी जिंदगी के एक इमोशनल पलों में से एक पल था। 

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?