अपने और मलाइका अरोड़ा के ऐज गैप पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'मुझे इस बारे में...'

By मेघना वर्मा | Published: June 7, 2019 10:13 AM2019-06-07T10:13:54+5:302019-06-07T10:13:54+5:30

अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई दिए हैं। हलांकि फिल्म लोगों को खासा पसंद नहीं आई मगर फिल्म को क्रिटिक्स की तारीफ मिली है।

Arjun Kapoor says on age gap between Malaika and him | अपने और मलाइका अरोड़ा के ऐज गैप पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'मुझे इस बारे में...'

अपने और मलाइका अरोड़ा के ऐज गैप पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'मुझे इस बारे में...'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्च हर जगह हैं। दोनों ने ना सिर्फ इस रिलेशनशिप पर खुलकर बयान दिया है बल्कि दोनों ने ही इस रिश्तों पर बात की है। खबर तो ये भी थी कि इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हलांकि दोनों के अफेयर को लेकर अक्सर लोगों में चर्चा रहती है कि मलाइका और एक्टर के बीच ऐज गैप बहुत है। इसी विषय पर रिसेंटली अर्जुन कपूर ने अपनी बात रखी है। 

टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब अर्जुन और मलाइका के बीच उनके ऐज गैप पर सवाल किया गया तो अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं इस विषय पर कोई बात ही नहीं करना चाहता ना ही इसको इतनी अहमियत देता हूं। ये मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता तो मैं किसी भी तरह इस चीज को जस्टीफाई नहीं करना चाहता।'

इसी के बाद अर्जुन से उनकी शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों को कल्पना करने और सोचने की बड़ी आदत होती है। मगर एक रिश्ते में एक्सप्लोर करने और डिस्कवर करने की भी जरूरत है। अर्जुन ने कहा, 'लोग शादी के बाद टकले होते हैं। मैं शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहता। मैं अभी शादी के लिए तैयार नहीं हूं। मैं 33 का हूं। शादी ही बस शुरुआत और अंत नहीं है।' 

अर्जुन ने उनकी मां और पिता बोनी कपूर के बीच तलाक हो गया था। इस बारे में भी बोलते हुए अर्जुन ने कहा कि भले ही वो एक सेप्रेट फैमिली से हैं मगर फिर भी वो शादी पर बहुत विश्वास करते हैं। वो मानते हैं शादी के बाद हर कपल खुश रहता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में दिखाई दिए हैं। हलांकि फिल्म लोगों को खासा पसंद नहीं आई मगर फिल्म को क्रिटिक्स की तारीफ मिली है। फिल्म की कहानी अनसंग हीरोज की है। 

Web Title: Arjun Kapoor says on age gap between Malaika and him

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे