युवराज सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल हैं प्रेग्नेंट!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2018 12:37 PM2018-12-14T12:37:47+5:302018-12-14T12:37:47+5:30

क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी को 30 नंवबर को 2 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है हेजल मां बनने वाली हैं।

Are Yuvraj Singh and Hazel Keech expecting their first child? | युवराज सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल हैं प्रेग्नेंट!

युवराज सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल हैं प्रेग्नेंट!

क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी को 30 नंवबर को 2 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है हेजल मां बनने वाली हैं। ईशा अंबानी की शादी की में पहुंची हेजल को देखने के बाद से इस बाद चर्चा होने लगी है कि शायद प्रेग्नेंट है। लेकिन सोचिए क्या, ये अंदाजा सही साबित हुआ और अब जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

दरअसल इस समारोह में हेजल पति युवराज के साथ पहुंची थीं, वह यहां मीडिया के सामने अपना पेट छुपाते आईं। इसके बाद से ही ऐसे कयास लगने शुरू हो गए थे लेकिन अब साफ है कि युवराज सिंह और हेजल कीच जल्दी ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

ऐसे में फैंस के बीच में उत्सुकता बढ़ गई है कि अब दोनों की शादी को भी दो साल हो गए हैं तो दोनों अपने पहले बच्चे को लाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब हर किसी की निगाहें इस बात पर हैं कि दोनों कब अपने घर नन्हें मेहमान के आने की खुशी का ऐलान करेंगे।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इस खुशखबरी का खुलासा क्रिकेटर युवराज सिंह के जन्मदिन के कुछ ही दिनों के बाद हुआ है।युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनकी बेटर हाफ हेजल कीच ने एक प्यारे से संदेश के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। 
 

Web Title: Are Yuvraj Singh and Hazel Keech expecting their first child?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे