प्यार का पाठ पढ़ाने वाले छोटे पर्दे के इस कपल का हुआ ब्रेकअप ! फैंस को लगेगा तगड़ा झटका
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 14, 2020 11:44 AM2020-04-14T11:44:54+5:302020-04-14T11:44:54+5:30
Karan Kundrra & Anusha Dandekar breakup: खबरें आ रही हैं कि टीवी के लोकप्रिय कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप हो गया है।
छोटे पर्दे पर हर रोज स्टार्स के बनने और बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा कपल अलग होता है तो हर कोई फैंस चौंक जाता है।ऐसे ही प्यार में डूबा एक कपल अलग हो गया है। खबर के अनुसार टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिश्ते में सब कुछ ठीक है और उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।
स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार सालों बाद अनुषा और करण के रिश्ते में खटाश आ गई है। खबर के अनुसार अनुषा और करण के रिश्ते में परेशानी चल रही हैं जिस कारण से दोनों अलग हो गए हैं। ये कपल काफी सालों से लिवइन में रहा था।
दोनों को देखकर फैंस को ये भी लगता था कि इन दोनों ने शादी कर ली है। करण और अनुषा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ फोटो और वीडियो खूब साझा करते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों की ही इन एक्टिविटीज परर विराम लगा हुआ है। करण और अनुषा दोनों ही कई दिनों से ना ही एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा कर रहे हैं और तो और ना ही साथ में दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद ये कयास तेज हो गया है कि दोनों अलग हो गए हैं। या फिर दोनों अलग अलग आजकल रह रहे हैं। हांलाकि अभी दोनों के ब्रेकअप पर किसी भी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।लेकिन सोशल मीडिया देखते हुए तो यही लगता है कि दोनों के बीच वाकई कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि करण और अनुषा एक साथ एमटीवी के शो लव स्कूल में नजर आते हैं। दोनों यहां जोड़ियों को प्यार का पाठ पढ़ाते हैं।