लाइव न्यूज़ :

पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने लोगों से की अपील, वीडियो शेयर कर कहा- घर में रहें और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 10:12 IST

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार पति विराट के साथ वीडियो शेयर करके लोगों से कोरोना से बचने को एक्ट्रेस ने कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कफ्र्यू लगाएं

भारत में कोरोना वायरस से अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाबंदियां लगाने के चलते देश आंशिक बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा हैं। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कफ्र्यू लगाएं। ऐसे में सभी सेलेब्स भी लोगों को घरों में रहने की अपली कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रहने को कह रही हैं। 

वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों लोगों को एक खास मैसेज देते नजर आ रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि यह बहुत कठिन समय है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस कोरोना वायरस को फैलने से मिल जुलकर ही रोका जा सकता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं । आप भी यही करिये ।’’ अनुष्का ने कहा ,‘‘ घर पर रहिये और स्वस्थ रहिये ।

अनुष्का विराट की लोगों की गई ये खास अपील सोशल मीडिया पर छा गई है। लोगों को दोनों का तरीका खासा पसंद आया है।  लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी रहे हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों घर पर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसविराट कोहलीअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?