पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने लोगों से की अपील, वीडियो शेयर कर कहा- घर में रहें और...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 20, 2020 10:12 AM2020-03-20T10:12:31+5:302020-03-20T10:12:42+5:30
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार पति विराट के साथ वीडियो शेयर करके लोगों से कोरोना से बचने को एक्ट्रेस ने कहा है।
भारत में कोरोना वायरस से अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाबंदियां लगाने के चलते देश आंशिक बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा हैं। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कफ्र्यू लगाएं। ऐसे में सभी सेलेब्स भी लोगों को घरों में रहने की अपली कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रहने को कह रही हैं।
वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों लोगों को एक खास मैसेज देते नजर आ रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि यह बहुत कठिन समय है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस कोरोना वायरस को फैलने से मिल जुलकर ही रोका जा सकता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं । आप भी यही करिये ।’’ अनुष्का ने कहा ,‘‘ घर पर रहिये और स्वस्थ रहिये ।
अनुष्का विराट की लोगों की गई ये खास अपील सोशल मीडिया पर छा गई है। लोगों को दोनों का तरीका खासा पसंद आया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी रहे हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों घर पर हैं।