कोटा में 100 नवजात बच्चों की मौत पर भड़के अनुराग कश्यप, लिखा-प्रशासन को आखिर हो क्या गया है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 3, 2020 11:56 AM2020-01-03T11:56:54+5:302020-01-03T11:56:54+5:30

राजस्थान में जा रही बच्चों की जान पर बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने रिएक्शन पेश किया है। अनुराग सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर राय रखते हैं।

anurag kashyap reaction on 100 babies death in kota rajasthan | कोटा में 100 नवजात बच्चों की मौत पर भड़के अनुराग कश्यप, लिखा-प्रशासन को आखिर हो क्या गया है

कोटा में 100 नवजात बच्चों की मौत पर भड़के अनुराग कश्यप, लिखा-प्रशासन को आखिर हो क्या गया है

Highlightsबॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैंअनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग कश्यप को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। राजस्थान के कोटा में हो रहे बच्चों की मौत पर अनुराग ने प्रशासन पर निशाना साधा है।

अनुराग ने हाल ही में इस पर ट्वीट किया है। अनुराग ने ट्वीट करके लिखा है कि प्रशासन को आखिर हो क्या गया है। वह ऐसा होने कैसे दे सकते है और इसका संज्ञान लेने से पहले इतने सारे बच्चों के मरने का इंतजार क्यों करना पड़ता है।


राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।जेके लोन अस्पताल में पिछले 48 घंटे में नौ नवजात बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही एक महीने के अंदर अब तक करीब 100 बच्चों की जान जा चुकी है।

Web Title: anurag kashyap reaction on 100 babies death in kota rajasthan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे