लाइव न्यूज़ :

बेटी के साथ रिश्ते पर अनुराग कश्यप ने कहा- आलिया ने उन्हें एक बेहतर पिता बनना सिखाया

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 17:38 IST

आजकल अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में एक साक्षात्कार के दौरान अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया के साथ रिश्ते पर बात की और कहा कि आलिया ने उन्हें एक बेहतर पिता बनना सिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने की बेटी के साथ रिश्ते पर बातशाहरुख खान की भी जमकर तारीफ कीशाहरुख को बताया मजबूत रीढ़ का आदमी

नई दिल्ली: पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप किसी भी मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब अपनी बेटी आलिया कश्यप के लेकर खूब सारी बात की है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया स्टार हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए जानी जाती हैं। 

मिड-डे को दिए एक साक्षात्कार में अनुराग ने कहा, "मैं एयरपोर्ट या कहीं भी जाता हूं तो लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि हम आपकी बेटी के बड़े फैन हैं। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले लोग मेरे पास पहुंचे हैं और कहा है कि वह जो कर रही हैं, उस पर उन्हें गर्व है।"

अनुराग कश्यप अपनी पूर्व पत्नी और आलिया की मां से तब अलग हो गए थे जब आलिया सिर्फ 5 साल की थीं। अनुराग कश्यप ने बताया कि आलिया चाहती थी कि एक पिता के रूप में मैं उसे और ज्यादा समय दूं। वह मुझसे बहुत जुड़ी हुई थी लेकिन उसने कभी इसे व्यक्त नहीं किया। अनुराग ने कहा कि एक दिन आलिया ने मुझे बताया कि कैसे उसे अपने जीवन में मेरी जरूरत है।अनुराग कश्यप कहते हैं कि आलिया ने उन्हें एक बेहतर पिता बनना सिखाया। इस साक्षात्कार में अनुराग ने हाल ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान और उससे जुड़े विवाद पर भी बात की। अनुराग ने कहा, "शाहरुख सबसे मजबूत रीढ़ के आदमी हैं। साथ ही सबसे ज़्यादा लचीला और सत्यनिष्ठ भी जो इतना सब होने के बावजूद भी शांत रहे। उन्होंने अपने काम के ज़रिए स्क्रीन पर बोला। ये बहुत खूबसूरत है। शाहरुख स्क्रीन पर खूब ज़ोरदार बोले और सिखाया कि अपने काम से बोलो, फालतू का मत बोलो।"

बता दें कि आजकल अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला और करन मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 3 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में विकी कौशल भी एक छोटी भूमिका निभाते दिखेंगे।

टॅग्स :अनुराग कश्यपशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचारदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!