बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने लॉकडाउन में रखी अपने घर पार्टी, तो पुलिस को मिल गई सूचना, इस शख्स ने की थी शिकायत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 23, 2020 01:59 PM2020-04-23T13:59:56+5:302020-04-23T13:59:56+5:30
टीवी शो छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस अनीता राज ने लॉकडाउन में अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसकी वजह से वो मुश्किलों में फंस गई हैं...
जानी मानी एक्ट्रेस अनीता राज से भला कौन रूबरू नहीं है। अपने जमाने में अनीता ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया था। इस दिनों एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर धमाल कर रही हैं। एक्ट्रेस छोटे पर्दे के शो छोटी सरदारिनी में काम कर रही है।उन्हें खासतौर पर फिल्म प्रेम गीत, जरा सी जिंदगी और नौकर बीवी का जैसी कई फेमस फिल्मों के लिए जाना जाता है।
फिलहाल अनीता सुर्खियों में हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार खबर है कि अनीता राज और उनके पति सुनील साथ मिलकर कोरोना वायरस रूल्स तोड़ते पाए गए। यहां तक कि बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को आकर एक्शन लेना पड़ा।
खबर के अनुसार लॉकडाउन के बीच अनीता ने अपने घर पर एक छोटी पार्टी रखी थी। इस पार्टी में एक्ट्रेस ने कुछ खास दोस्तों को भी इंवाइट किया था। जिस वक्त पार्टी का मजा लिया जा रहा था उसी वक्त वॉचमैन को बारे में जानकारी मिल गई और वॉचमैन ने इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस में शिकायत कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने अनीता को कॉल किया। इसी के बाद अनीता के साथ उनके पति सुनील बेहद गुस्से में आ गए और सीधा जाकर सिक्योरिटी गार्ड पर भगड़ उठे। अनीता और उनके पति का सोसाइटी के वॉचमैन के साथ झगड़ा होने वाले वाला वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।