लाइव न्यूज़ :

86 किलो था सोनम कपूर का वजन, फन्ने खान है अनिल कपूर की रियल स्टोरी!

By विवेक कुमार | Updated: July 25, 2018 13:29 IST

फिल्म फन्ने खान में अनिल कपूर एक पिता के किरदार में हैं जिसकी लड़की देखने में काफी मोटी है।

Open in App

एक लम्बे समय बाद बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की जोड़ी फिल्म 'फन्ने खान' में साथ नजर आने वाली है। 3 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं।  फन्ने खान में अनिल कपूर एक पिता के किरदार में हैं जिसकी लड़की देखने में काफी मोटी है और उसका ख्वाब एक सिंगर बनने का है। लेकिन उसकी गरीबी और मोटापा उसके सपनों पर भारी पड़ते हैं। अपने ज्यादा वजन होने के कारण लोग उसे छेड़ते हैं और ताने मारते हैं।

गरीब होने के बावजूद अनिल अपनी बेटी के सभी सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब लोग उनकी बेटी को मोटी होने का ताने मारते हैं तो उनसे रहा नहीं जाता। हालांकि अनिल कपूर ने रियल लाइफ में भी ये सारी चींजें झेली हैं। अनिल कपूर के लिए नई बात नहीं थी। जी हां, अनिल कपूर की बेटी सोनम फिल्मों में आने से पहले 86 किलो की थीं। उन्हें ये मालूम था कि फिल्मों में आने के बाद सोनम को अपने वजह के लिए इन सब चीजों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इस फील्ड में लुक्स और फिजीक का काफी ध्यान रखा जाता है। 

हाल ही में सोनम ने भी अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थी तो वह घंटो तक शीशे के सामने खड़े होकर अपनी अपीरियंस को कोसती रहती थी। अनिल ने जब सोनम का ये इंटरव्यू सुना था तो वो काफी अपसेट हो गए थे।

अनिल कपूर ने बताया कि जब सोनम पढ़ाई के लिए सिंगापूर गई थी तब वहां से लौटने के बाद वे सोनम को देखकर हैरान हो गए थे। वो बहुत मोटी हो गई थी। उसे सीढ़ीयां चढ़ने में भी परेशानी होती थी उसका दुख उसके चेहरे पर दिखता था जिसे देखकर मैं परेशान हो जाता था। 

अनिल कपूर ने बताया कि सोनम का कभी एक्ट्रेस बनने का प्लान नहीं था लेकिन जब संजय लीला भंसाली की नजर सोनम पर पड़ी तो उन्हें सोनम में एक अच्छी अभिनेत्री की झलक दिखी फिर जो हुआ उसका वो आपके सामने है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल