बीच सड़क पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच हुआ झगड़ा, एक्ट्रेस ने कार से धक्का देकर निकाला बाहर और फिर...

By अमित कुमार | Published: December 14, 2020 01:58 PM2020-12-14T13:58:03+5:302020-12-14T13:59:20+5:30

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पति संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Angry Priyanka Chopra asks Nick Jonas to get out of the car know what actually happened on London street | बीच सड़क पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच हुआ झगड़ा, एक्ट्रेस ने कार से धक्का देकर निकाला बाहर और फिर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चाएं हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।इन दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों ये दोनों अपनी आने वाली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की लंदन में शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका और निक पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फैंस भी इस जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब है। फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ बातें सामने आई है। 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक एक सीन शूट कर रहे थे जिसमें दोनों की भयानक लड़ाई हो रही थी। लड़ाई के दौरान दोनों कार में बैठे हुए हैं। गुस्से में प्रियंका निक से कार से बाहर निकल जाने के लिए कहती हैं। हालांकि, यह सिर्फ फिल्म की शूटिंग थी, रियल में इन दोनों के बीच काफी प्यार है। इस सीन को खत्म करने के बाद दोनों साथ में डिनर करने के लिए भी गए थे। 

दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई-नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही इन दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। दोनों कपल्स का मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। 

Web Title: Angry Priyanka Chopra asks Nick Jonas to get out of the car know what actually happened on London street

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे