लाइव न्यूज़ :

Angelina Jolie and Brad Pitt: 2016 में तलाक अर्जी और 2024 में समझौते?, 6 बच्चे के माता-पिता एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट अलग, 8 साल बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2024 14:02 IST

Angelina Jolie and Brad Pitt: जोली (49) और पिट (61) की जोड़ी हॉलीवुड में 12 वर्षों तक सबसे चर्चित जोड़ी में से एक रही तथा ऑस्कर विजेता इस जोड़ी के छह बच्चे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने बच्चों के साथ पिट से अलग रह रहीं थीं।2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी।पिट, उनके और उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

Angelina Jolie and Brad Pitt: एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है तथा हॉलीवुड के इतिहास में यह सबसे लंबे और विवादास्पद तलाक में से एक रहा है। उनके अधिवक्ता ने यह जानकारी दी। जोली के अधिवक्ता जेम्स साइमन ने सोमवार को दंपति के बीच तलाक को लेकर हुए समझौते की पुष्टि की और पीपल पत्रिका ने सबसे पहले तलाक के संबंध में खबर दी थी। साइमन ने एक बयान में कहा, ‘‘आठ साल से भी अधिक समय पहले एंजेलिना ने पिट से तलाक के लिए आवेदन किया था।’’ उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ पिट से अलग रह रहीं थीं।

अभी तक कोई भी अदालती दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया है और समझौते पर एक न्यायाधीश के हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी। जोली (49) और पिट (61) की जोड़ी हॉलीवुड में 12 वर्षों तक सबसे चर्चित जोड़ी में से एक रही तथा ऑस्कर विजेता इस जोड़ी के छह बच्चे हैं। जोली ने 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसमें कहा था कि पिट, उनके और उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

इसके बाद 2019 में एक न्यायाधीश ने उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया था, लेकिन संपत्ति के बंटवारे और बच्चों की जिम्मेदारी को अलग से निपटाने की जरूरत थी। इस मामले के लिए दोनों द्वारा नियुक्त किए गए एक निजी जज ने उनके बच्चों की समान जिम्मेदारी का निर्णय दिया था, लेकिन जोली ने उस पर भी याचिका दायर की थी।

टॅग्स :अमेरिकाऑस्कर अवार्डएंजेलीना जोली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?