लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन के लिए ट्रक भरकर सामान लाने पर रिहाना हुई ट्रोल, सिंगर ने यूजर्स को दिया करारा जवाब

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2024 17:26 IST

Anant Ambani And Radhika Merchant's Pre-Wedding Festivities: गुरुवार को रिहाना जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के उत्सव के लिए भारत पहुंचीं। हालाँकि, उसके सामान ने इंटरनेट का ध्यान खींचा।

Open in App

Anant-Radhika Pre-Wedding: जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो पर है। कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर हॉलीवुड जगत के सितारें जामनगर में मौजूद है। अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में परफॉर्म करने के लिए पॉप सिंगर रिहाना भी जामनगर में मौजूद हैं। मगर रिहाना के आने से ज्यादा उनके लगेज के चर्चे हैं जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर रिहाना के लगेज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रक भरकर उनका सामान जामनगर पहुंचा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने रिहाना की चुटकी लेते हुए तमाम तरह के कमेंट्स किए और देखते ही देखते रिहाना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। 

रिहाना ने ट्रोल पर दिया जवाब 

लगातार सोशल मीडिया पर रिहाना के लगेज को लेकर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। इस बीच, रिहाना ने अनोखे अंदाज में एक यूजर के कमेंट का जवाब दिया। दरअसल एक यूजर ने कमेंट में कहा, "वह अपने साथ क्या लेकर आई? एक फोल्डिंग हाउस?" इस पर रिहाना ने पलटवार कर कहा, "वह अपना स्टेज साथ लेकर चल रही है...", अब पॉप सिंगर का यह कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि रिहाना अपने पति के साथ जामनगर पहुंची है और वह आज प्री वेडिंग फंक्शन में अपनी परफॉर्मेस देने वाली हैं। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने अभ्यास किया था जिसका वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ। यह रिहाना का भारत में पहला लाइव परफॉर्मेंस है।

अनंत अंबानी इवेंट में पहुंचे सेलेब्स

बता दें कि रिहाना के अलावा, शादी से पहले के उत्सव के लिए कई हस्तियां पहले ही जामनगर पहुंच चुकी हैं, जिनमें करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ, शाहरुख खान गौरी खान और बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान, सलमान खान, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और दिलजीत दोसांझ सहित अन्य शामिल हैं।

मशहूर हस्तियों के अलावा, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और इवांका ट्रंक जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। 

टॅग्स :अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटरिलायंसJamnagarरिहानाHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?