अमिताभ ने बाढ़ आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिए

By भाषा | Published: October 10, 2019 05:53 AM2019-10-10T05:53:55+5:302019-10-10T05:53:55+5:30

 जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक दिया है।

Amitabh gave Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood disaster | अमिताभ ने बाढ़ आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिए

अमिताभ ने बाढ़ आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिए

 जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक दिया है। बच्चन ने बुधवार को अपने प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे एक पत्र के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 51 लाख रुपये का चेक उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा।

चेक के साथ संलग्न अपने पत्र में बच्चन ने लिखा, "हमने मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार में योगदान करने के लिए अपने टीवी शो ‘केबीसी’ में भी प्रचार किया है।" बच्चन के इस सहयोग के लिए मोदी ने बिहारवासियों की ओर से उनका आभार जताया है। 

Web Title: Amitabh gave Rs 51 lakh to Chief Minister Relief Fund for flood disaster

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे