लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की याद करके रोने लगे अमिताभ बच्चन, वीडियो में देखें किस तरह से कही दिल की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2020 07:29 IST

ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सूचना दी थी। जिसके बाद अमिताभ ने एक भावुक ब्लॉग भी ऋषि की याद में लिखा था। अब अमिताभ ने एक बार फिर से ऋषि को याद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार यानि 30 अप्रैल को निधन हो गया हैऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार यानि 30 अप्रैल को निधन हो गया है। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सूचना दी थी। जिसके बाद अमिताभ ने एक भावुक ब्लॉग भी ऋषि की याद में लिखा था। अब अमिताभ ने एक बार फिर से ऋषि को याद किया है।

अब उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो अपने ब्लॉग पर लिखी बातों को पढ़ रहे हैं। इसमें उन्होंने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बारे में बचपन से लेकर उन्हें रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चलने तक की बातों का जिक्र है। वीडियो के आखिर में अमिताभ को भावुक होते हुए देखा जा सकता है, उनकी आंखें भर आती हैं।अमिताभ बच्चन ने बताया, जब उन्होंने पहली बार कपूर को उनके पिता, दिग्गज अभिनेता राज कपूर के चेम्बूर स्थित घर में देखा था। उन्होंने कहा, “उन्हें चेंबूर में उनके घर देवनार कॉटेज में देखा था, युवा, ऊर्जावान, उत्साहित, आंखों में शरारत लिए चिंटू को उन दुर्लभ क्षणों में देखा था, जब मुझे राज जी के घर एक शाम आमंत्रित होने का सौभाग्य मिला था। 

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्होंने ऋषि कपूर को अकसर आर. के. स्टूडियो में देखा था, जहां उन्हें उनकी पहली फिल्म “बॉबी’’ के लिए शिक्षित किया जा रहा था। अभिनेता ने ऋषि कपूर के चलने की अद्भुत शैली के बारे में भी लिखा और कहा कि यह उनके दिवंगत दादा, प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर से मिलती-जुलती थी।

ऋषि कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में अमिताभ ने कहा, जब वह अपनी पंक्तियां बोलते थे, आपको उनके हर शब्द पर यकीन हो जाता था, उसका कोई विकल्प नहीं था और उनकी असलियत सवालों से परे थी। उन्होंने कहा, उनके जैसा कोई नहीं था जो गीत के बोल पर उनकी तरह पूरी निपुणता से होंठ हिला सके। बच्चन ने याद करते हुए कहा कि पर्दे से  कपूर का अंदाज सेट पर चुलबुला रहता था, जो सबको पसंद आता था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!