लाइव न्यूज़ :

बोले अमिताभ बच्चन- अपने नाटकों का रिव्यू पढ़ने के लिए पूरी रात अखबार के ऑफिस के बाहर इंतजार करता था

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 15:42 IST

उन दिनों का एक किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब उन्होंने एक थिएटर कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया, तो वह प्रमुख समाचार पत्रों में अपने नाटकों की समीक्षा पढ़ने के लिए उत्साहित रहा करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी में अमिताभ बच्चन ने थिएटर के दिनों का किस्सा साझा कियाउन्होंने कहा कि प्ले का रिव्यू पढ़ने के लिए रातभर अखबार के कार्यालय के बाहर खड़ा रहा करते थे

कौन बनेगा करोड़पति 13 के हालिया एपिसोड में मेगास्टार और होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। शो के दौरान कोचिंग क्लासेस के मालिक चिराग मंदोट ने कहा कि जिस तरह से होस्ट उनका नाम लेता है, वह उन्हें पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि टीवी पर उनका नाम सुनना या पढ़ना उनके लिए एक सपना है। यह बात सुन अमिताभ भी नॉस्टैलजिक हो गए और अपने थिएटर के दिनों में पहुंच गए।

उन दिनों का एक किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब उन्होंने एक थिएटर कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया, तो वह प्रमुख समाचार पत्रों में अपने नाटकों की समीक्षा पढ़ने के लिए उत्साहित रहा करते थे।

बिग बी ने साझा किया, "कॉलेज के बाद, जब हमने एक थिएटर कलाकार के रूप में काम किया, तो हम एक सम्मानित समाचार पत्र में अपने नाटक की समीक्षा पढ़ने के लिए बहुत उत्साहित होते थे। हम पूरी रात यही अनुमान लगाते रहे कि हमें किस तरह का रिव्यू मिलेगा।

अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं, हम अखबार के प्रकाशन कार्यालय के बाहर इंतजार करते थे, और जैसे ही अखबार बांटी जाती थी, हम उन्हें छीन लेते थे और जब उसमें मैं अपना नाम देखता था तो मैं मुझे अत्यंत खुशी होती थी। इसलिए, आप जो कह रहे हैं, मैं उससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं।

इस दौरान अमिताभ बच्चन से प्रतिभागी ने कहा कि उसे ट्रेकिंग का शौक है और हिमालय की यात्रा करना चाहता है। लेकिन शिकायत की कि उसकी पत्नी उसे जाने नहीं देती है। प्रतिभागी की बात पर अमिताभ उसकी पत्नी से निवेदन करते हुए कहते हैं कि वह उन्हें जाने दें। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!