लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मां की याद में अमिताभ बच्चन ने गाया गाना, कहा- मेरी रोटी की गोलाई मां, मेरे सच की सब सच्चाई मां

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 14:07 IST

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। अमिताभ बच्चन ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां की याद में एक बेहतरीन गीत शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने 'मदर्स डे' पर बेहद ही खास अंदाज में अपनी मां तेजवंत कौर को याद किया।'मदर्स डे' पर पोस्ट किया गया अमिताभ का यह वीडियो फैंस जमकर देख रहे हैं और इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं।

मदर्स डे (10 मई) के अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन से लेकर विक्की कौशल, राजकुमार राव समेत फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने अपनी मां के नाम संदेश शेयर करते हुए उन्हें इस खास दिन पर विश किया है। अमिताभ बच्चन ने 'मदर्स डे' पर बेहद ही खास अंदाज में अपनी मां तेजवंत कौर को याद किया। रविवार की रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक गीत लिखा जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

अमिताभ बच्चन ने गाना गाते हुए कई भावुक पंक्तियां गाए। उन्होंने कहा, 'मेरी रोटी की गोलाई मां, मेरे सच की सब सच्चाई मां, स्वेटर वाली बुनाई मां, छांव से ज्यादा ठंडी, कांच पर लगी बिंदी, डर लगता है जब रोती है मां, ना होने पर भी होती है मां, लोरी जैसी कोमल, मैं बच्चा वो आंगन, मेरी आंखों में भर आई मां..., मेरी रोटी की गोलाई मां, मेरी रोटी की गोलाई मां'। 

अमिताभ बच्चन की मां तेजवंत कौर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 21 दिसंबर 2007 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। लेकिन बिग भी आज भी अपनी मां को भुला नहीं पाए हैं। अक्सर वह मां के साथ अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन फिल्म 'शोले' के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी मां से बातचीत करते दिखाई दे रहे थे। 

View this post on Instagram

#HappyMothersDay

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अमिताभ बच्चन इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपना सारा समय घर पर ही बिता रहे हैं। इस दौरान वह कोरोना वायरस से सर्तक रहने के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी करते रहते हैं। 'मदर्स डे' पर पोस्ट किया गया अमिताभ का यह वीडियो फैंस जमकर देख रहे हैं और इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं।

टॅग्स :मदर्स डेअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!