लाइव न्यूज़ :

'अमर अकबर एंथनी' के 43 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेहद खास तस्वीर, कहा- फिल्म ने 'बाहुबली 2' से भी ज्यादा की थी कमाई

By अमित कुमार | Updated: May 27, 2020 15:21 IST

बॉलीवुड में आज भी अमर अकबर एंथनी की गिनती ब्लाकबस्टर में की जाती है। उस समय में इस फिल्म ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमर अकबर एंथनी 27 मई 1977 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने एंथनी का किरदार निभाया था।इस फिल्म ने बिग बी के करियर को एक नई दिशा देने का काम किया था।

43 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई अमर अकबर एंथनी फिल्म से अमिताभ बच्चन को एक नई पहचान मिली थी। इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित रहे थे। दमदार कहानी और शानदार गानों के कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त सफलता मिली थी। सालों बाद अमिताभ बच्चन ने फिल्म के रिलीज के मौके पर इससे जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया है।

अमर अकबर एंथनी 27 मई 1977 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने एंथनी का किरदार निभाया था, जो पेशे से चोर होता है। इस फिल्म ने बिग बी के करियर को एक नई दिशा देने का काम किया। बुधवार को अमिताभ ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की स्टारकास्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को लेकर अपनी बात रखी है।  

उन्होंने लिखा, आज से 43 साल पहले अमर अकबर एंथोनी ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर आज की महंगाई के हिसाब से इसे देखा जाए तो ये फिल्म बाहुबली 2-कंक्लूजन की कमाई से भी ज्यादा है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। अमिताभ अक्सर अपनी फिल्मों का जिक्र सोशल मीडिया पर फैंस के साथ करते रहते हैं। अमिताभ के अलावा फिल्म में ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, शबाना आजमी, नीतू सिंह, परवीन बाबी, प्राण और निरूपा रॉय जैसे सितारों ने काम किया था।

विवादों में फंसी बिग बी की आने वाली फिल्म

अमिताभ बच्चन स्टारर नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक कानूनी याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 28 मई को सुनवाई होनी है। यह मुकदमा हैदराबाद के फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार द्वारा मियापुर, तेलंगाना में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रंगा रेड्डी की अदालत में दायर किया गया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनविनोद खन्नाऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!