लाइव न्यूज़ :

सुशांत को याद करके भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कही ये दिल छू जाने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 29, 2020 16:22 IST

अमिताभ बच्चन ने शो की पहली कंटेस्टेंट से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से जुड़ा हुआ सवाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया हैअमिताभ बच्चन ने सुशांत को जिस तरह से याद किया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो गया है। सुशांत के निधन की जांच इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत का निधन कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया है। जिसके  बाद अमिताभ बच्चन सुशांत को याद करके भावुक हो गए।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को फिल्म दिल बेचारा का एक गाना सुनाया गया और पूछा कि इस गाने को सुनकर बताएं कि किस अभिनेत्री ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसका सही जवाब संजना सांघी था। 

इस जवाब के बाद  बिग बी ने सुशांत को याद करते हुए लम्बी सांस ली और उनके निधन को 'दर्दनाक' बताया। अमिताभ बच्चन ने सुशांत को जिस तरह से याद किया है, अब सोशल मीडिया पर लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे है और ये भी कह रहे हैं कि काश बिग बी ने सुशांत को लेकर पहले कुछ कहा होता।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए थे। भारत की जनता के गुस्से के शिकार बिग बी भी थे। फैंस का कहना है कि अगर अमिताभ बच्चन इस घटना पर कुछ कहते तो उसका प्रभाव ज्यादा पड़ता।

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 में पहला सवाल पूछा- 

2020 में घटने वाली इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं, 

A. नमस्ते ट्रंप  B. जनता कर्फ्यू  C. अम्फान चक्रवातD. भारत में लॉकडाउन 

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बदलाव किया गए हैं। इस बार के नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं है क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पतिसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस