लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर किसानों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 07:03 IST

एक्टरअमिताभ बच्चन ने बड़ा दिल दिखाते हुए देश के किसानों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का लोन चुकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्ज चुकाने की जानकारी खुद अमिताभ ने दी है।एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए सभी को दी है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  ने ऐसा कुछ किया है कि एक बार फिर से फैंस के बीच छा गए हैं। एक्टरअमिताभ बच्चन   ने बड़ा दिल दिखाते हुए देश के किसानों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का लोन  चुकाया है।

कर्ज चुकाने की जानकारी खुद अमिताभ ने दी है। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग  के जरिए सभी को दी है। बिग बी ने लिखा कि "वादा पूरा कर दिया गया, बिहार के जिन किसानों का लोन बकाया था, उनमें से 2100 किसानों को चुनकर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ राशि का भुगतान किया गया।

 कुछ किसानों को 'जनक' पर बुलाया गया और अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चनके हाथों राशि दी गई दिया गया। इस सराहनी कदम के लिए महानायक की जमकर तारीफ भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये पहली बार नहीं हुआ है जब जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद की हो। इससे पहले बिग बी ने उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों के कर्ज चुकाने में मदद की थी। इस दौरान बिग बी ने 4 करोड़ से अधिक रुपए की मदद की थी, इसके अलावा बिग बी ने महाराष्ट्र के 350 किसानों के लोन चुकाने में मदद की थी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस