लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' में इस रोल में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 18, 2018 12:23 IST

Thugs of Hindostan: रिलीज हुए इस वीडियो में एक बड़ा जहाज दिखाई दे रहा है जिस पर अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 18 सितम्बर: विजय आचार्य की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन के रोल से पर्दा उठा दिया गया है। मेकर्स की तरफ से जारी हुए इस 25 सेकंड के मोशन वीडियो में अमिताभ के रोल का नाम बताया गया है। फिल्म में बिग बी खुदाबक़्श के रोल में दिखेंगे।  इस वीडियो में एक बड़ा जहाज दिखाई दे रहा है जिस पर अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। उनका गेटअप  उनके हाथ पर एक बाज बैठता हुआ नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स रिलीज होंगे और जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी मिलेगी।  बिग बी के लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बी इस फिल्म में ठगों के सरदार होंगे। 

बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन भी एक्शन सीन करते दिखेंगे। फिल्म का एक एक्शन सीन करने के दौरान बिग बी घायल भी हो गए थे। ये पहले बार है जब  आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी।

बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए दो विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है। इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया। बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा।  

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवम्बर को रिलीज होगी। जो कि नेशनल हॉलीडे का दिन है। मेकर्स को उम्मीद है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने पहले दिन की ओपनिंग में 'बाहुबली 2' (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ेगी। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने अपने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनठग्स ऑफ हिन्दुस्तानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!