लाइव न्यूज़ :

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता की खोली पोल, बताया इस चीज से लगता है डर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 29, 2021 12:05 IST

जब सविता ने खुल कर अपने जीवन के बारे में बताया तो अमिताभ बच्चन ने भी उनसे खूब बात की है। अमिताभ ने अपने पिता और अपनी बेटी श्वेता बच्चन के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठी सविता सहित सभी नर्सों की खूब तारीफ कीकौन बनेगा करोड़पति शो में सविता नर्स काफी अच्छा खेल रही हैं

कौन बनेगा करोड़पति के इस हफ्ते में देश की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को बुलाया गया था। मंगलवार के एपिसोड मे नर्स सविता हॉट सीट पर बैठी हुई दिखाई दी। सविता सभी सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली है। जब सविता ने खुल कर अपने जीवन के बारे में बताया तो अमिताभ बच्चन ने भी उनसे खूब बात की है। अमिताभ ने अपने पिता और अपनी बेटी श्वेता बच्चन के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को इंजेक्शन लगवाने के लिए सभी को एक साथ आना पड़ता है। हमारी बेटियों का इंजेक्शन के बारे में सुन ले तो वह दूर से ही चीखने लगती है। कई बार ऐसा होता है जब इंजेक्शन लगवाना पड़ता है उस दौरान में बता नहीं सकता हमारी क्या हालत होती है। 

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि जो भी हमारे साथ काम करने वाले लोग हैं श्वेता सबको जूता पहनकर खदेड़ना शुरू करेंगी। वह भागती बहुत ज्यादा है कभी इस कमरे में कभी दूसरे कमरे में दौड़ लगाती हैं। इनको डर लगता है इंजेक्शन से वह कभी इधर भागती हैं कभी उधर भाग जाती हैं। 

वहीं इसके बाद नर्स सविता ने अमिताभ बच्चन के सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सर आप को इंजेक्शन से डर नहीं लगता है। इसका जवाब देते हुए बिग बी ने बताया हमको इंजेक्शन लगा हुआ है। हमें कभी पता भी नहीं लगता है कि हमें इंजेक्शन लग रहा है या नहीं कोरोना में तो मुझे 3 इंजेक्शन साथ लगते थे। 

सविता ने भी बताया कि उन्हें इंजेक्शन लगवाने से बहुत डर लगता है उनके हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं और डर से उन्हें पसीना आने लगता है।

अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठी सविता सहित सभी नर्सों की खूब तारीफ की। सविता ने नर्सिंग के बारे में बताते हुए कहा अगर डॉक्टर दिमाग है तो नर्सेज रीड़ की हड्डी है।  रीड़ की हड्डी के बिना कोई शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकता। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति शो में सविता नर्स काफी अच्छा खेल रही हैं और वही 1 करोड़ के सवाल पर पहुंच चुकी हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनश्वेता बच्चन नंदाहिन्दी सिनेमा समाचारKBC
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!