लाइव न्यूज़ :

अमीषा पटेल पर गिरफ्तारी की आई नौबत, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भेजा गया समन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 10, 2019 09:40 IST

'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने के बाद 'गदर : एक प्रेमकथा' समेत कुछ अच्छी फिल्मों में नजर आईं अमीषा पटेल की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं

Open in App

'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने के बाद 'गदर : एक प्रेमकथा' समेत कुछ अच्छी फिल्मों में नजर आईं अमीषा पटेल की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. एक तो उनकी फिल्में चल नहीं रही हैं, दूसरे उन्हें कोई काम भी नहीं मिल रहा है. ऊपर से वह 2.5 करोड़ रु. की धोखाधड़ी के मामले में फंस गई हैं.

इस मामले की वजह से अमीषा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. रांची कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश होने को कहा है. फिल्म निर्माता अजय कुमार की याचिका पर उन्हें पेशी के लिए समन भी भेजा गया है. रांची की कोर्ट में सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई. इस समय अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं.

इसलिए कुमार विपुल की अदालत ने अब मामले की सुनवाई की अगली तिथि 16 सितंबर मुकर्रर कर दी है. इस मामले में कोर्ट में पेशी के लिए अमीषा को वकील के जरिए या खुद उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया है. फिल्म निर्माता ने बताया कि 17 जून को उन्होंने इस मामले में अदालत से अमीषा के खिलाफ वारंट जारी करने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने वारंट जारी करने से पूर्व पुलिस द्वारा समन जारी करने की सलाह दी.

अजय ने कहा कि कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश होने के लिए कहा है. यदि वह कोर्ट में नियत तिथि को उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा. क्या मामला अमीषा ने ढाई करोड़ रु. पिछले साल अपनी फिल्म 'देशी मैजिक' के निर्माण के लिए उधार लिए थे. फिल्म निर्माता के अनुसार, 2017 में अभिनेत्री से मुलाकात के दौरान फिल्म के बारे में बात हुई थी.

तब फिल्म बन रही थी और उसके कई महत्वपूर्ण हिस्से की शूटिंग भी हो चुकी थी. हालांकि, पैसों की कमी के चलते फिल्म बीच में ही रुक गई थी, इसलिए अमीषा के कहने पर उन्होंने 2.5 करोड़ रु. दे दिए. लेकिन जब निर्माता ने रुपए वापस मांगे तो अमीषा ने उन्हें तीन करोड़ रु. का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया. इसके बाद उन्होंने सीधे पैसे देने से इनकार कर दिया. इसलिए अजय कुमार ने अमीषा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया.

टॅग्स :अमीषा पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीOTT Releases October: जी5 पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी 'गदर 2'

बॉलीवुड चुस्कीGadar 2 Box Office Report: 'तारा सिंह' की 'गदर 2' ने 'बाहुबली 2' (हिंदी) को पछाड़ा, फिल्म की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

बॉलीवुड चुस्कीGadar 2 box office collection day 26: 'जवान' के आगे सनी देओल की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी, तोड़ देगी बाहुबली 2 का हिंदी रिकॉर्ड!

बॉलीवुड चुस्कीGadar 2 box office collection day 24: सनी देओल की फिल्म ने भारत में 500 पार किया करोड़ का आंकड़ा, गदर 2 ने सबसे तेजी से किया ये काम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?