लाइव न्यूज़ :

सिनेमा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमेशा काम किया: आयुष्मान खुराना

By भाषा | Updated: September 23, 2020 16:19 IST

आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में 2012 में “विकी डोनर” से कदम रखा और बाद में उन्होंने “दम लगा के हईशा”, “बरेली की बर्फी”, “शुभ मंगल सावधान”, “बधाई हो” और “आर्टिकल 15” जैसी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से खुद को स्थापित किया।

Open in App
ठळक मुद्देटाइम पत्रिका द्वारा विश्व के सौ सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने जगह बनाई है उन्होंने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों के संचालन से लेकर फिल्मों तक कई भूमिकाएं निभाई हैं।

मुंबई: टाइम पत्रिका द्वारा विश्व के सौ सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बुधवार को कहा कि सिनेमा द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना हमेशा से उनका लक्ष्य रहा है।

खुराना ने रियलिटी शो में प्रतिभागी के तौर पर शुरुआत की थी और तब से उन्होंने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों के संचालन से लेकर फिल्मों तक कई भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 2012 में “विकी डोनर” से कदम रखा और बाद में उन्होंने “दम लगा के हईशा”, “बरेली की बर्फी”, “शुभ मंगल सावधान”, “बधाई हो” और “आर्टिकल 15” जैसी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से खुद को स्थापित किया। टाइम पत्रिका की सूची में स्थान पाने वाले वह तीन भारतीयों में से एक हैं।

खुराना के अलावा सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाहीन बाग की ‘दादी’ शामिल हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भारतीय मूल के दो व्यक्ति- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एड्स के उपचार की खोज करने वाले लंदन स्थित डॉक्टर रविंद्र गुप्ता शामिल हैं।

खुराना सबसे कम उम्र के भारतीय हैं जिन्हें इस साल टाइम पत्रिका में स्थान मिला। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए आभारी हैं। खुराना ने एक वक्तव्य में कहा, “एक कलाकार के तौर पर, मैंने सिनेमा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम किया है। यह क्षण मेरी मान्यताओं और विचारों को पुष्ट करता है।”

खुराना ने कहा कि उनका मानना है कि सिनेमा में इतनी शक्ति है कि इसके द्वारा समाज में लोगों के बीच सही मुद्दे उठाकर बदलाव लाया जा सके। 

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस