लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट हो चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार, खुद के बारे में किया ये बड़ा खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2019 12:48 IST

महेश भट्ट की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी कम मशहूर नहीं हैं। 2016 में, शाहीन ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट डाला था जिसने सभी का ध्यान उनकी और आकर्षित कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट की बड़ी बहन 2016 में एक पोस्ट के बाद सुर्खियों में आई थींशाहीन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुद से जुड़ा खुलासा किया है

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी प्रसिद्धि में कम नहीं हैं। 2016 में वह फैंस के बीच तब छाई थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हर किसी को अपनी तरफ खींच लिया था।

शाहीन पेशे से लेखक हैं, उस वक्त उन्होंने  खुलासा किया था कि वह 13 साल की उम्र से डिप्रेशन से जूंझ रही हैं। अब हाल ही में शाहीन ने राजीव मसंद को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें कई अहम खुलासे किए हैं, डिप्रेसन का किस तरह से उन्होंने सामना किया था, इस घटना के बारे में बताया कि कैसे वह कई सालों तक असहज रही थीं।

शाहीन ने बताया कि जब वह महज 12 साल की थीं, एक फोटोशूट पर अपनी दोनों बहनों पूजा और आलिया भट्ट के साथ गई थीं। तीनो बहनों की तसवीरें ली जा रही थी और उसी वक़्त एक फोटोग्राफर आया और उसने शाहीन को पीछे हटने के लिया कहा। वह केवल पूजा और आलिया की फोटो खींचना चाहता था। इस घटना ने शाहीन पर एक अमिट छाप छोड़ी, और उनके अंदर तक  प्रभावित किया।

उन्होंने बात करते हुए कहा कि मेरी आत्मा इससे अंदर तक प्रभावित हुई क्योंकि मैं एक उस वक्त एक ऐसी उम्र के पड़ाव पर थी, जहां पर  उस चीज़ के लिए बीज मुझमे बोयें जा रहे थे। 

मैं यहीं ढूंढने की कोशिश कर रही थी कि मैं  कहां पर हूं, सीधी सी बात है उम्र के ऐसे पड़ाव पर ऐसा कुछ अगर हो जाए तो अंदर से  उसे पत्थर में लिख देता है। शाहीन ने कहा कि वह अब भी जब कभी उस घटना के बारे में सोचती हैं तो असहज हो जाती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इतने सालों में आलिया के साथ उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया है।

देखें यहां वीडियो

टॅग्स :आलिया भट्टपूजा भट्टमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?