लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की अच्छी दोस्त हैं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स, एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो में किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2022 14:18 IST

सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में क्या फील करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशो में रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आलिया से पूछा कि अपने और अपने पति के एक्स के साथ दोस्त कैसे बनें रहे?रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंधे।

मुंबई: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रीमियर गुरुवार को हुआ। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए। आलिया और रणवीर को 2019 की फिल्म गली बॉय में एक साथ देखा जा चुका है। 

यही नहीं, दोनों अपनी दूसरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं, जो करण जौहर द्वारा निर्देशित है। वहीं, शो के दौरान आलिया भट्ट ने अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में क्या फील करती हैं। आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वो रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

बता दें कि शो में रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आलिया से पूछा कि अपने और अपने पति के एक्स के साथ दोस्त कैसे बनें रहे? इसपर आलिया कहा, "मैं और उनकी एक्स दोनों गुड फ्रेंड्स हैं और मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। और वो भी हैं। हालांकि उनकी और भी हैं लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती।" मालूम हो, शो में आलिया ने रणबीर की किसी भी एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने पक्ष भी बता दिया।

बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। वहीं, आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो करण जोहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' भी है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूररणवीर सिंहकॉफ़ी विद करणकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई