लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के नाना का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2023 15:01 IST

आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का गुरुवार को निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का निधन 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस आलिया भट्ट के नाना काफी समय से बीमार थे

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर सिंह की पत्नी आलिया भट्ट के नाना अब इस दुनिया में नहीं रहें। गुरुवार को नरेंद्रनाथ राजदान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस खबर के बाद से कपूर खानदान और भट्ट परिवार में शोक की लहर है।

आलिया भट्ट के नाना की उम्र 94 वर्ष थी और उनका इलाज मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में चल रहा था। इस दुखद समाचार की जानकारी साझा करते हुए आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया इस पोस्ट में उनेक नाना के 93 जन्मदिन की यादे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आलिया बहुत भावुक हो गई और उन्होंने दिल छूने पोस्ट भी लिखा। 

उन्होंने लिखा कि मेरे नाना मेरे हीरो... 93 तक गोल्फ खेला, 93 तक काम किया, बेहतरीन ऑमलेट बनाया, बेहतरीन कहानियां सुनाईं, वायलिन बजाया, अपनी नाती की बेटी राहा के साथ खेला और अंतिम क्षण तक.. अपने जीवन से प्यार किया!

मेरा दिल दुख से भरा है, लेकिन खुशी से भरा भी है.. क्योंकि मेरे दादाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए मैं धन्य और आभारी महसूस करता हूं कि मुझे वह सारी रोशनी मिली जो उन्हें देनी थी! 

इस इमोशनल पोस्ट को देख कर सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया की पोस्ट पर रिप्लाई कर उनके नाना को श्रद्धाजंलि दी। 

गौरतलब है कि आलिया भट्ट के नाना की तबियत पहले से खराब थी और जब उनकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उस वक्त आलिया आईफा अवॉर्ड के लिए रवाना हो रही थी। हालांकि, अपने नाना के खराब स्वास्थ्य की खबर सुनते ही आलिया एयरपोर्ट के सीधे मुंबई वापस लौट गईं। 

इस बीच, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पिता के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा और उनकी बेटी होने पर गर्व जताया।

उन्होंने कहा कि हम अपने पिता की आत्मा से कभी अलग नहीं होंगे और ये हमेशा हमें याद दिलाता रहेगा कि वास्तव में जीवित रहने का क्या मतलब है। 

टॅग्स :आलिया भट्टसोनी राजदानरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल