लाइव न्यूज़ :

आलिया के नाना की हालत गंभीर, आईफा अवार्ड्स के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट से लौटीं अभिनेत्री, ट्रिप रद्द की

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2023 08:03 IST

आलिया के नाना को डॉक्टर्स ICU में शिफ्ट करना चाहते थे। मगर बाद में उनको आईसीयू में न ले जाने और कमरे में ही आराम करने का फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे आलिया के नाना को फेफड़ों में संक्रमण है।उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।आलिया ने अपने सारे शेड्यूल रद्द कर दिए हैं।

मुंबईः एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री आलिया भट्ट के 95-वर्षीय नाना नरेंद्र राजदान मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक नाना की हालत को देखते हुए आलिया भट्ट ने आईफा अवार्ड्स 2023 के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। 

बताया जा रहा है कि आलिया के नाना को फेफड़ों में संक्रमण की वजह से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलिया आईफा अवार्ड्स के लिए निकल चुकी थीं। लेकिन जैसे ही नाना की तबीयत की सूचना मिली वह एयरपोर्ट से ही लौट आईं। ई टाइम्स के मुताबिक, डॉक्टर्स उन्हें ICU में शिफ्ट करना चाहते थे। मगर बाद में उनको आईसीयू में न ले जाने और कमरे में ही आराम करने का फैसला किया गया।

 गौरतलब है कि साल 2022 में ऐसी खबरें आई थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी जल्दी करने के पीछे नाना नरेंद्र राजदान की ही खराब तबीयत थी। वह जीते जी अपनी नातिन की शादी देखना चाहते थे। इसीलिए आनन-फानन में दोनों ने फेरे लिए थे।

 

 

टॅग्स :आलिया भट्टआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीIIFA Awards 2025: सर्वश्रेष्ठ फिल्म-निर्देशन सहित 10 पुरस्कार अपने नाम?, किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने मचाई धूम, देखें पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?