लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मनाया पापा महेश भट्ट का बर्थडे, देखें तरस्वीरें

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 13:17 IST

महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इस सेलिब्रेशन में खास बात ये रही कि इस पार्टी को अटेंड करने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपापा के बर्थडे पर आलिया ने एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया जिसमें परिवार के बाकी लोग भी शामिल हुएइस पार्टी को अटेंड करने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी पहुंचे

फिल्म मेकर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनांए दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटियों ने अपने पिता के जन्मदिन पर उनके लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर उन्हें विश किया है। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आलिया भट्ट अपनी शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलती। पापा के बर्थडे पर आलिया ने एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया जिसमें परिवार के बाकी लोग भी शामिल हुए।

महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। पूजा ने एक स्वीट केक की फोटो भी शेयर की है। वहीं, महेश की पत्नी सोनी राजदान ने भी एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए अपने पति को बर्थडे विश किया है। फोटो में महेश गुब्बारों से घिरे हुए हैं। आपको बतादें कि इस सेलिब्रेशन में खास बात ये रही कि इस पार्टी को अटेंड करने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी पहुंचे।

फोटो में आप देख सकते हैं कि महेश भट्ट अपनी दोनों बेटियों पूजा और आलिया के साथ ही रणबीर के साथ भी पोज दे रहे हैं। वहीं पूजा भट्ट ने महेश भट्ट और आलिया  की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”बर्थडे ब्वॉय… लेकिन सेटिंग गर्ल को मिस न करें!” इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले, गुब्बारे और गुलदस्ते वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किए हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महेश भट्ट काली टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए हैं। उनके पीछे आलिया भट्ट बलून लेकर बैठी हैं और चीयर करते हुए नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के इन गुब्बरों पर ‘सिम्पलिसिटी’ और ‘हैप्पी बर्थडे पॉप्स’ लिखा है।

महेश भट्ट ने पिछले साल ‘सड़क 2’ से डायरेक्शन में कमबैक किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था।

 

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टपूजा भट्टरणबीर कपूरहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?