लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही 'सड़क 2' ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बना दुनिया का सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला तीसरा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 15:48 IST

'सड़क 2' को बायकोट करने की मांग फैंस शुरू से ही सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस ने वीडियो को नापसंद कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ट्रेलर को मिल रहें है इस डिसलाइक के पीछे की वजह सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को माना जा रहा है।

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था, किन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, 'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। 

नेपोटिज्म डिबेट के बीच आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया है। सड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ट्रेलर को मिल रहें है इस डिसलाइक के पीछे की वजह सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को माना जा रहा है।

नेपोटिज्म पर सवालों के घेरे में भट्ट परिवार  

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भट्ट परिवार को काफी फैंस ने सवालों के घेरे में लिया था। खासकर महेश भट्ट, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं। जिसका प्रभाव अब फिल्म के ट्रेलर पर भी दिख रहा है। दुनिया में डिसलाइक वीडियो की बात करें तो नंबर एक पर खुद यूट्यूब का वीडियो ( A Rewind Of The Year 2018)है। इस वीडियो को सबसे ज्यादा लोगों ने नापसंद किया था। 

फैंस कर रहे फिल्म रोकने की मांग

वहीं जस्टिन बीबर का सॉन्ग 'बेबी' इस मामले में दूसरे नंबर पर है। लेकिन जिस स्पीड के साथ फैंस सड़क 2 के ट्रेलर को डिसलाइक कर रहे हैं। वह जल्द ही नंबर 2 पर आ सकता है। ट्रेलर को नापसंद करने वाले फैंस इस फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग भी कर रहे हैं। यहां तक जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी हॉटस्टार पर यह रिलीज होने जा रही है, फैंस उसे ही डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :संजय दत्तमहेश भट्टआलिया भट्टपूजा भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?