शादी की खबरों के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे रणबीर-आलिया, इस अंदाज में दिखा कपल
By मेघना वर्मा | Published: June 8, 2019 12:51 PM2019-06-08T12:51:26+5:302019-06-08T12:51:26+5:30
आलिया रणबीर आने वाले 20 दिनों तक बनारस में हैं। जहां फिल्म की शूटिंग होने वाली है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार 20 दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए इन दोनों स्टार्स शहर में हैं।
आलिया भट्टरणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। बनारस में चल रही शूटिंग से समय निकालकर ये लव बर्ड भोलेनाथ के दर्शन करने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड के इस मोस्ट लवली कपल रणबीर आलिया शनिवार को सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने को पहुंचे। सफेद शर्ट में जहां रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं आलिया भट्ट यलो कलर के सूट में बहुत क्यूट लग रही थीं। दर्शन के बाद रणबीर कपूर ने जहां रूद्राक्ष की माला पहनी और माथे पर सफेद चंदन भी लगाया। फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।
ब्रह्मास्त्र के सेट से रिसेंटली आलिया और रणबीर की फोटोज भी सामने आई थी। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अलग ही अंदाज में दिख रहे थे। आलिया भट्ट ने जहां सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक हुडी में दिखाई दे रहे थे। बता दें ब्रह्मास्त्र फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि दूसरे पार्ट की शूटिंग बनारस में शुरु हुई है।
20 दिन का है शेड्यूल
रिपोर्टस की मानें तो आलिया रणबीर आने वाले 20 दिनों तक बनारस में हैं। जहां फिल्म की शूटिंग होने वाली है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार 20 दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए इन दोनों स्टार्स शहर में हैं। और बनारस के फेमस रामनगर किले और चेत सिंह किले में शूटिंग की जानी है।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। भगवान ब्रह्मा को विश्व का रचयिता कहा जाता है। ब्रह्मास्त्र को अचूक शस्त्र माना जाता है। साथ ही फिल्म में रोमांटिक पार्ट भी पेश किया गया है।