भारत के नक्शे पर चलते दिखें अक्षय कुमार, सोशल मीडिया यूजर्स भड़के, बोले-"इस कैनेडियन की हो गिरफ्तारी"

By अंजली चौहान | Published: February 6, 2023 06:23 PM2023-02-06T18:23:15+5:302023-02-06T18:32:44+5:30

अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भारत के नक्शे पर चल रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के ट्विटर पर यूजर्स लगातार अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं।

Akshay Kumar was seen walking on the map of India social media users got angry said this Canadian should be arrested | भारत के नक्शे पर चलते दिखें अक्षय कुमार, सोशल मीडिया यूजर्स भड़के, बोले-"इस कैनेडियन की हो गिरफ्तारी"

फाइल फोटो

Highlightsसोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद अक्षय कुमार हुए ट्रोलदेश का अपमान करने के आरोप में यूजर्स के निशाने पर अक्षय अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भारत के नक्शे पर चल रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना बहुत भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह ग्लोब के ऊपर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो की गोल-गोल घूम रहा है। 

वीडियो के पोस्ट करने के बाद से ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार जब ग्लोब पर चल रहे हैं तो उनका पैर भारत के नक्शे पर है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अक्षय कुमार पर देश का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

एयरलाइंस कंपनी के विज्ञापन का है वीडियो

गौरतलब है कि एक्टर अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, वह अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी के विज्ञापन का वीडियो है। इस विज्ञापन में एयरलाइंस ने अपने मार्च में शुरू होने वाले वैश्विक दौरे की सूचना दी है। क्लिप में अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ कई लोग भी इस वीडियो में हैं। वीडियो में ग्लोब के ऊपर एक्ट्रेस दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा हैं। 

फैन्स ने अक्षय कुमार को किया ट्रोल 

अक्षय के भारत के नक्शे पर चलने के बाद से ही उनकी कड़ी अलोचना हो रही है। एक यूजर ने अक्षय कुमार के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये शर्मनाक है कि अक्षय नक्शे पर चल रहे हैं, अक्षय कुमार नीच है जो पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, "इस कैनेडियन नागरिक को गिरफ्तार करना चाहिए क्योंकि इसने भारत माता का अपमान किया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमारे भारत के लिए थोड़ी तो इज्जत रखनी चाहिए। 

Web Title: Akshay Kumar was seen walking on the map of India social media users got angry said this Canadian should be arrested

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे