लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने बताया लारा कैसे बनी इंदिरा, अभिनेत्री को लगा इस रोल के लिए उनके साथ हो रहा है मजाक

By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 16:17 IST

अक्षय ने बताया कि जब लारा दत्ता को सुझाव दिया गया था कि वो इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाएं, तो उनको हंसी आ गई थी। लारा को लगा कि उनके साथ कोई मजाक किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों ने लारा दत्ता को इस किरदार में देखा तो तारीफ करने से नहीं चूकेलारा के अभिनय के साथ उस मेकअप मेन कि भी तारीफ हो रही है जिसने लारा को इंदिरा बनाया

अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म बेलबॉटम रिलीज हो चुकी है और इसको दर्शकों का अच्छा प्यार भी मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म से ज्यादा इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली लारा दत्ता की खाशी तारीफ हो रही है।

दर्शकों ने लारा दत्ता को इस किरदार में देखा तो तारीफ करने से नहीं चूके। पहली नजर में तो किसी को अंदाजा भी नहीं लगा कि जिस इंदिरा गांधी को पर्दे पर देख रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता हैं।

लारा के अभिनय के साथ उस मेकअप मेन कि भी तारीफ हो रही है जिसने लारा को इंदिरा बनाया। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अक्षय ने लारा के इंदिरा बनने का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। अक्षय ने बताया कि जब लारा दत्ता को सुझाव दिया गया था कि वो इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाएं, तो उनको हंसी आ गई थी। लारा को लगा कि उनके साथ कोई मजाक किया जा रहा है।

दरअसल, लारा दत्ता को लगा कि अक्षय कुमार उनके साथ मजाक कर रहे हैं, क्योंकि उनको अपने में और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में कोई समानता नहीं दिखी थी। लारा को लगा था कि अक्षय कुमार उनके साथ शरारत कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म बेलबॉटम के निर्माता वाशू भगनानी हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि कैसे इस फिल्म के लिए लारा की कास्टिंग हुई। अक्षय ने बताया कि मैंने फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार के लिए लारा दत्ता का नाम सुझाया। इंदिरा गांधी के किरदार के लिए लारा मेरी पहली पसंद थीं जिसके बाद मैंने उन्हें कॉल किया और बताया कि आपको इंदिरा गांधी के किरदार के लिए कास्ट किया गया है।

अक्षय कुमार ने कहा, ये मेरी दिली इच्छा थी कि लारा इसमें इंदिरा गांधी का किरदार निभाए। मैंने उनसे कहा लेकिन वो मेरी बात सुनते ही हस पड़ी। लारा को ये बात समझने में काफी वक्त लगा कि ये मजाक नहीं है।

अक्षय ने बताया कि मैंने लारा को समझाया कि वो इस किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं। लारा ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो इंदिरा गांधी के गेटअप में आई तो अक्षय उनके बगल में बैठकर उन्हें लगातार घूर रहे थे।जब लारा ने उनसे इसकी वजह पूछी तो अक्षय ने कहा आप इस किरदार में अदभुत लग रही हैं। बतादें कि इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है।

टॅग्स :अक्षय कुमारलारा दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?