'गोल्ड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, भारतीय झंडे को सीने से लगाए दिखे अक्षय कुमार
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 13, 2018 02:59 PM2018-06-13T14:59:37+5:302018-06-13T15:06:29+5:30
अक्षय के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस पोस्टर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘देश बनता है जब सब देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है।’ गोल्ड के इस पोस्टर में अक्षय ने भारत के झंडे को सीने से लगाया हुआ है और उनकी आंखों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये पोस्टर काफी प्रभावी है।
रीमा कागती के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, जिसमें 1948 के दौरान लंदन में हुए ओलंपियाड खेल की कहानी पेश की जाएगी। जब एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने पहला ओलंपिक पदक जीता था। अक्षय के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे। फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
Desh banta hai jab sab deshvasiyon ki aankhon mein ek sapna hota hai. #Gold15Augpic.twitter.com/nDZclDCtYH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 13, 2018
इस फिल्म के अलावा अक्षय की 'केसरी' भी रिलीज होने वाली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही केसरी, 1857 के सारागढ़ी के युद्ध की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार हविलदार सिंह का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने उस समय की इंडो-ब्रिटिश आर्मी का नेतृत्व किया था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी हीरोइन हैं। ये फिल्म 22 मार्च को 2019 को रिलीज होगी।
वैसे अगर मौनी राय के बारे में बात करे तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी होंगे।