लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता पर दिया बयान, कहा- सात सालों से नहीं गया हूं...

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2019 08:56 IST

लोकसभा इलेक्शन में बूथ पर पहुंचकर वोट डालने वालों कि लिस्ट में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, मलाइका आरोड़ा, हेमा मालिनी  सहित अक्षय की वाइफ और एक्ट्रेस ट्वींकल खन्ना भी शामिल हैं। 

Open in App

अपनी फिल्मों से लोगों में देशभक्ति जगा देने वाले अक्षय कुमार को लोकसभा चुनाव में वोट ना देने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट है जिस वजह से वो लोकसभा में वोट नहीं दे पाए हैं। इसी चीज को लेकर ट्रोलर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब रिसेंटली खिलाड़ी कुमार ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा है, 'मुझे समझ नहीं आता मेरी नागरिकता को लेकर लोगों को इतनी उत्सुकता और नेगेटिविटी क्यों भरी है। मैंने लोगों से कभी नहीं छुपाया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी कभी नहीं छुपाया कि मैं पिछले सात सालों से कनाडा नहीं गया हूं। मैंने इंडिया में ही काम किया है और यहां के सारे टैक्स ईमानदारी से भरे हैं। इतने सालों में मुझे किसी को भी अपने देश से प्यार करने के लिए प्रूफ या सबूत देने की जरूरत नहीं है।'

अक्षय ने आगे लिखा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मेरी नागरिकता की बातों को गलत ओर ले जाया जा रहा है। एक ऐसी ओर जो पर्सनल है, लीगल है और नॉन-पॉलिटिकल है। आखिर में मैं हमेशा देश के लिए छोटे-छोटे रूप में वो किया है जो देश को और स्ट्रॉग बना रहा है।'

 

अक्षय के इस ट्वीट के बाद उनके ट्रोलर्स को जवाब मिल ही गया होगा जो लगातार उनके वोट ना करने को मुद्दा बनाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया था। जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने वोट किया था। मगर पोलिंग बूथ पर जब देर शाम तक भी अक्षय कुमार नहीं दिखे तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 

ये एक्टर पहुंचे थे वोट देने

लोकसभा इलेक्शन में बूथ पर पहुंचकर वोट डालने वालों कि लिस्ट में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, मलाइका आरोड़ा, हेमा मालिनी  सहित अक्षय की वाइफ और एक्ट्रेस ट्वींकल खन्ना भी शामिल हैं।  

टॅग्स :अक्षय कुमारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस