लाइव न्यूज़ :

हेरा फेरी 3 में होगी अक्षय कुमार की एंट्री! प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से अभिनेता ने की मुलाकत, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2023 16:56 IST

जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने फिल्म पर चर्चा करने के लिए हाल ही में मुंबई में सुनील शेट्टी, परेश रावल और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने खुद घोषणा की थी कि वह रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।हेरा फेरी के पहले दो भाग बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से मुलाकात की। यही नहीं, इस दौरान अक्षय ने फिल्म के पहले भाग में उनके को-स्टार रहे सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) से भी मुलाकात की है। 

जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने फिल्म पर चर्चा करने के लिए हाल ही में मुंबई में सुनील शेट्टी, परेश रावल और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से मुलाकात की। हालांकि, इससे पहले अक्षय कुमार ने खुद घोषणा की थी कि वह रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। बता दें कि हेरा फेरी के पहले दो भाग बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहे हैं। 

अक्षय के घोषणा किए जाने के बाद कि वो हेरा फेरी 3 से बाहर हो गए हैं, अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म में वापसी का मन बना लिया है, जिसके लिए वो फिरोज नाडियाडवाला से बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में पिंकविला ने सूत्र के हवाले से बताया, "शनिवार को मुंबई के एम्पायर स्टूडियोज में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और फिरोज नाडियाडवाला के बीच लंबी मुलाकात हुई।"

सूत्र ने आगे बताया, "वर्षों में यह पहली बार है कि हेरा फेरी की मूल टीम एक ही छत के नीचे थी। दरअसल, इन सभी को एक साथ देखकर एम्पायर स्टूडियो का पूरा स्टाफ भावुक हो गया और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।" एम्पायर स्टूडियो वह स्थान है जहां मूल हेरा फेरी की शूटिंग की गई थी और रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने भविष्य के बारे में भी चर्चा करने के लिए वहां मिलने का फैसला किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय की वापसी अभी तय नहीं है, लेकिन चीजें सकारात्मक दिख रही हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, "एक बार सब कुछ हो जाने के बाद, परियोजना पर एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अभी चीजें ठीक हैं, और मूल तिकड़ी के साथ हो रही फिल्म के पक्ष में अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं।" 

टॅग्स :अक्षय कुमारसुनील शेट्टीपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?