Laxmmi Bomb:लाल साड़ी-माथे पर बिंदी के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के लुक में छा गए अक्षय कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 3, 2019 01:06 PM2019-10-03T13:06:51+5:302019-10-03T13:06:51+5:30

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। अब अक्षय की नई फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पोस्टर रिलीज हुआ है।

akshay kumar film laxmmi bomb look viral | Laxmmi Bomb:लाल साड़ी-माथे पर बिंदी के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के लुक में छा गए अक्षय कुमार

Laxmmi Bomb:लाल साड़ी-माथे पर बिंदी के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के लुक में छा गए अक्षय कुमार

Highlightsअक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्म फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं। अक्षय की फिल्म मिशन मंगल हाल ही में धमाल मचा चुकी

अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्म फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं। अक्षय की फिल्म मिशन मंगल हाल ही में धमाल मचा चुकी है, अब खिलाड़ी कुमार एक नए किरादार से फैंस को रूबरू करवाने वाले हैं। अक्षय जल्द लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगे। इस फिल्म को पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार काफी पॉवरफुल लुक में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में अक्षय ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आ रहे हैं। एक्टर मे माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है और लाल साड़ी पहनी हुई है। वह महिला जैसे लुक में दिख रहे हैं।  उनका ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने सिखा है कि नवरात्रि, देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर, मैं आपके साथ लक्ष्मी के रूप में अपने लुक को साझा कर रहा हूं। कैरेक्टर मैं उत्साहित और घबराया हुआ हूं, लेकिन अपने कंफर्ट जोन को खत्म कर ही लाइफ शुरू होती है.. है ना?



खबरों की मानें क लक्ष्मी बॉम्बे कंचना फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही किआरा अडवाणी भी लीड रोल में एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। अक्षय फिल्म के अंदर ट्रांसजेंडर भूत के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय इस तरह का रोल पहली बार निभा रहे हैं।

इस फिल्म को डायरेक्टर राघव लॉरेंस कर रहे हैं। फिल्म 5 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इसको तुषार कपूर और शबीना खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी हाउसफुल 4 के डायरेक्टर फरहाद समजी  ने लिखी है।
 

Web Title: akshay kumar film laxmmi bomb look viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे