कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर्स को अक्षय कुमार का सलाम, सम्मान में करने जा रहे हैं यह काम

By अमित कुमार | Published: April 23, 2020 02:18 PM2020-04-23T14:18:58+5:302020-04-23T14:18:58+5:30

कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार काम करने वाले डॉक्टर्स को अक्षय किसी सैनिक से कम नहीं मानते। यही वजह है कि वह इन डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह काम करने जा रहे हैं।

Akshay Kumar announce tribute song Teri Mitti dedicated to doctors on friday | कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर्स को अक्षय कुमार का सलाम, सम्मान में करने जा रहे हैं यह काम

(फाइल फोटो)

Highlightsफैंस भी अक्षय कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो नए-नए वीडियो के जरिए फैंस को इस महामारी से बचने के उपाय बताकर उन्हें जागरूक करते रहते हैं। 

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां' ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को यह गाना एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है। 

इस गाने को कल दोपहर साढ़े 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने गाने का टीजर भी जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है।  देखिये #TeriMitti - Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से ख़ास उनके लिए।'

कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार काम करने वाले डॉक्टर्स को अक्षय किसी सैनिक से कम नहीं मानते। यही वजह है कि वह इन डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह काम करने जा रहे हैं। फैंस भी अक्षय कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Web Title: Akshay Kumar announce tribute song Teri Mitti dedicated to doctors on friday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे