पूरी हुई आकाश-श्लोका की मेंहदी सेरेमनी, सोशल मीडिया पर छाये फंक्शन के खास वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: March 9, 2019 10:21 AM2019-03-09T10:21:30+5:302019-03-09T10:21:48+5:30
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को होनी है। इस दौरान 6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्ना सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को होनी है। इसी के चलते वेडिंग के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को श्लोका की मेंहदी सेरेमनी से वीडियो सामने आया है। जिसमें श्लोका और आकाश दोनों ही डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में श्लोकी का मां उन्हें चुन्नी ओढ़ाते हुई दिख रही हैं।
दिन शगना के गाने पर श्लोका की मां ग्रीन कलर के लहंगे में डांस करती दिख रही हैं वहीं श्लोका मेहता स्टेज पर पिंक कलर के लहंगे में है। इसके बाद श्लोका को सिर पर चुनरी ओढ़ाई जाती है।
वहीं दूसरे क्लिप में श्लोक मेहता और आकाश अंबनी दोनों ही साथ में स्टेज पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यार वई-वई गाने पर दोनों ही ठुमके लाग रहे हैं। स्टेज पर उनके साथ और भी लोग दिखाई दे रहे हैं। वेडिंग से पहले बुधवार को अंबानी परिवार ने अन्न सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। जियो गार्डन्स में हुए इस कार्यक्रम में अंबानी और मेहता परिवार शामिल हुआ ।
इन दौरान श्लोका और आकाश दोनों के परिवार भी मौजूद रहे। 6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्ना सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं । इवेंट में गए आकाश और श्लोका साथ नजर आए।