लाइव न्यूज़ :

धारावी के लोगों के लिए मसीहा बने अजय देवगन, चुपके से किया ये बड़ा काम

By भाषा | Updated: June 1, 2020 17:09 IST

अजय देवगन ने लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्म उद्योग के दिहाड़ी कामगारों की मदद के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) को 51 लाख रुपये भी दान में दिए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देएशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माने जाने वाली धारावी के ढाई वर्ग किलोमीटर के इलाके में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं और यहां पर कोविड-19 के 1500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अजय देवगन ने ट्वीट कर बताया कि वह धारावी के 700 परिवारों की राशन और स्वच्छता किट के जरिये मदद कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के धारावी में बने 200 बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर और दो वेंटिलेटर दान दिए हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माने जाने वाली धारावी के ढाई वर्ग किलोमीटर के इलाके में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं और यहां पर कोविड-19 के 1500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

अजय देवगन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘ अजय ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को अपने फिल्म निर्माण कंपनी अजय देवगन फिल्म फाउंडेशन (एडीएफएफ) के जरिये अस्पताल में सुविधा स्थापित करने में मदद की।’’ इससे कुछ दिन पहले देवगन ने ट्वीट कर बताया कि वह धारावी के 700 परिवारों की राशन और स्वच्छता किट के जरिये मदद कर रहे हैं।

फिल्म तानाजी के अभिनेता ने ट्वीट किया था, ‘‘ धारावी कोविड-19 महामारी का केंद्र है। कई नागरिक बीएमसी के समर्थन से और गैर सरकारी संगठनों के जरिये लगातार जमीन पर जरूरतमंदों को राशन और स्वच्छता किट मुहैया करा रहे हैं। हम एडीएफएफ के जरिये 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान देने का आह्वान करता हूं # मिशन धारावी।

अजय देवगन ने लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्म उद्योग के दिहाड़ी कामगारों की मदद के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) को 51 लाख रुपये भी दान में दिए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसधारावीअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!