लाइव न्यूज़ :

Ajay Devgn Birthday Special: एक्शन स्टार अजय देवगन के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, जानें स्टार से जुड़ी रोचक बातें

By अंजली चौहान | Updated: April 2, 2024 06:44 IST

Ajay Devgn Birthday Special: आज अजय देवगन का जन्मदिन है। इस मौके पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंघम अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैंअजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर आज तक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैअजय देवगन ने 22 साल की उम्र में फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

Ajay Devgn Birthday Special: सिंघम अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 54 साल के अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर आज तक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। हाल ही में एक्टर की हॉरर फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं मिल रही है।

अजय देवगन की फिल्मों और उनकी पर्सनल लाइफ पार्टनर काजोल के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग हैं जो उनके बारे में सब कुछ जानते हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको एक्टर के बारे में कुछ अनजाने फैक्ट्स को बताने जा रहे हैं। 

आइए आज उनके बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों पर नजर डालते हैं...

1- अजय देवगन का फिल्मों में आने से पहले विशाल वीरू देवगन नाम था। बाद में बॉलीवुड में आकर उन्होंने आप नाम बदल लिया।  

2-  अजय देवगन ने 22 साल की उम्र में फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

3- लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बावजूद अजय का नाम कभी किसी विवाद में नहीं फंसा।

4- अजय भगवान शिव के भक्त हैं और कथित तौर पर यही कारण है कि अभिनेता ने अपने मुंबई बंगले का नाम शिवशक्ति रखा है। एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ वहीं रहते हैं।

6- अजय को लग्जरी कारों का भी शौक है। कथित तौर पर अजय लगभग 2 करोड़ रुपये की मासेराती क्वाट्रोपोर्टे खरीदने वाले पहले भारतीय हैं।

7- अजय देवगन को मार्शल आर्ट का भी गहरा शौक है। उनके पास तायक्वोंडो में एक प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट है, जो इस प्राचीन अनुशासन में उनके समर्पण और कौशल को दर्शाता है।

8- अजय देवगन फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर हैं। वह अपने साहसी कार्यों के लिए जाने जाते हैं और कई जोखिम भरे दृश्य स्वयं निभाते हैं। 

9- अजय देवगन ने अजय देवगन फिल्म्स नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। अपने प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से, उन्होंने कैमरे के पीछे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए "राजू चाचा" और "शिवाय" जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है। 

बता दें कि सिंघम स्टार इस समय अपनी फिल्म शैतान की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, वह जल्द मैदान और सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :अजय देवगनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!