लाइव न्यूज़ :

AIIMS की रिपोर्ट का खुलासा: सुशांत सिंह राजपूत ने की थी सुसाइड ही, नहीं हुई हत्‍या

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2020 16:21 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस की फरेंसिक जांच कर रहे एम्स के बोर्ड की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रिपोर्ट में सुशांत की हत्या की किसी भी संभावना को खारिज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया हैएम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है

सुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है। एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है। साथ ही फरेंसिक टीम ने अपनी आखिरी और फाइनल रिपोर्ट में बताया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या के कारण हुई है। एम्स के एक्सपर्ट पैनल के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत का गला दबाकर मारे जाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है है।

इस बात से सुशांत के चाहने वालों को झटका लग सकता है। सुशांत का परिवार, दोस्त और चाहने वालों का मानना है कि एक्टर कभी भी सुसाइड नहीं कर सकते हैं।ऐसे में अब एम्स के फरेंसिक हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया, 'हमने अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह पूरी तरह से फांसी लगाए जाने और आत्महत्या का मामला है।' उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, 'सुशांत की बॉडी पर फांसी के अलावा कोई अन्य चोट के निशान नहीं थे। मृतक की बॉडी या कपड़ों पर भी कोई संघर्ष/हाथापाई के निशान भी नहीं पाए गए हैं।'

इतना ही नहीं खबर के अनुसार सुशांत की बॉडी में मुंबई फरेंसिक साइंस लैब या एम्स की टॉक्सिकोलोजी लैब को कोई भी जहरीला या नशीला पदार्थ नहीं मिला है। गर्दन पर मिला पूरा निशान फांसी लगाने के कारण बना है।'मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट की ज्यादा डीटेल्स देने से इनकार कर दिया है क्योंकि केस अभी कोर्ट के सामने विचाराधीन है।

सुशांत की फैमिली के वकील सुशांत के केस की जांच की दिशा से भी खुश नहीं है। केस की जांच ड्रग्स के ऐंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रहा है और उसी ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के अलावा कई कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?