लाइव न्यूज़ :

16 साल बाद फिर से पर्दे पर राधे बन सलमान करेंगे धमाल, 'तेरे नाम' के सीक्वल का हुआ ऐलान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2019 08:29 IST

अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि उन्होंने 2003 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वेल की पटकथा पूरी कर ली है

Open in App

अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि उन्होंने 2003 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वेल की पटकथा पूरी कर ली है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में थे. कौशिक ने कहा, ''हमारी पटकथा तैयार है.

वैसे मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन यह एक गैंगस्टर की प्रेम कथा है. हमने अबतक कलाकारों के बारे में नहीं सोचा है. मेरे अगले प्रोडक्शन 'कागज' पर काम खत्म हो जाने के बाद हम इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे.'' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान के साथ इस पटकथा पर चर्चा की है, तो उन्होंने सलमान से संपर्क किए जाने से इनकार किया.

'तेरे नाम' को सलमान के यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है. 2000 के शुरुआती समय में बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में लुढ़क गई थीं और 'तेरे नाम' ने उनके करियर को आगे बढ़ाया था. कॉलेज के दबंग राधे मोहन के तौर पर उनके किरदार को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था. इस फिल्म में भूमिका चावला और रवि किशन ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस