आदित्य संग फरवरी की इस तारीख को फेरे लेंगी नेहा कक्कड़, जानें इस खबर के पीछे की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 13, 2020 03:31 PM2020-01-13T15:31:26+5:302020-01-13T15:31:26+5:30

पिछले कई दिनों से दिखाया जा रहा है कि आदित्य नेहा को शादी के लिए मना रहे हैं।

aditya narayan neha kakkar 14 feb marrige | आदित्य संग फरवरी की इस तारीख को फेरे लेंगी नेहा कक्कड़, जानें इस खबर के पीछे की सच्चाई

आदित्य संग फरवरी की इस तारीख को फेरे लेंगी नेहा कक्कड़, जानें इस खबर के पीछे की सच्चाई

Highlights इंडियन आइडल 11 छोटे पर्दे के फेमस शोज में से एक है।इस रियलिटी शो को फैंस खासा पसंद करते हैं

इंडियन आइडल 11 छोटे पर्दे के फेमस शोज में से एक है। इस रियलिटी शो को फैंस खासा पसंद करते हैं। ये शो अपने सिंगर और शो के दौरान होने वाली मस्ती के कारण सुर्खियों में छाया हुआ है। इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और शो की जज नेहा कक्कड़ शो में काफी मस्ती करते रहते हैं।

पिछले कई दिनों से दिखाया जा रहा है कि आदित्य नेहा को शादी के लिए मना रहे हैं।शो में वह नेहा से प्यार का इजहार भी करते हैं।कभी वो नेहा के लिए रोमांटिक गाना गाते हैं तो कभी उन्हें बाहों में उठाकर रोमांटिक गाने पर डांस करते हैं।

नेहा को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। रविवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि दोनों के घरवालों ने दोनों के रिश्ते के लिए मंजूरी दे दी है। अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

रविवार शाम को शो इंडिया आइडल में उदित नारायण और अलका याग्निक आए थे। इतना ही नहीं शो पर उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण भी पहुंची। एक तरफ उदित, अलका और दीपा का ट्रायंगल देखने को मिला वहीं उदित ने बेटे आदित्य नारायण से शादी करने के लिए नेहा कक्कड़ को मनाने की कोशिश भी की।

इतना ही नहीं शो पर बाद में नेहा कक्कड़ के मां-बाप भी रिश्ता लेकर पहुंच गए थे। नेहा के मां-बाप ने आदित्य को आशीर्वाद दिया और कहा कि अब तो वो रिश्ता पक्का करके ही जाएंगे। इस बीच आदित्य ने नेहा संग शादी की डेट का ऐलान भी करते हुए बताया कि 14 फरवरी 2020 में हम दोनों शादी कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों चारो ओर खबर जोरों पर है कि आदित्य और नेहा 14 फरवरी को शादी कर रहे हैं।

Web Title: aditya narayan neha kakkar 14 feb marrige

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे