लाइव न्यूज़ :

लाल किले में दशहरा समारोह में शामिल हुए 'आदिपुरुष' स्टार प्रभास, किया रावण दहन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2022 08:12 IST

रामलीला के आयोजकों द्वारा अखिल भारतीय स्टार को फूलों और दुपट्टे से सम्मानित किया गया। इसके बाद, प्रभास ने अपने हाथ में एक गदा धारण की, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने जोर से जयकारा लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रभास ने दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला में बुधवार भाग लिया। प्रभास को ऐतिहासिक लाल किले के मैदान में रावण दहन करने का सम्मान दिया गया।

नई दिल्ली: दशहरा के अवसर पर आदिपुरुष के अभिनेता प्रभास ने दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला में बुधवार भाग लिया। प्रभास को ऐतिहासिक लाल किले के मैदान में रावण दहन करने का सम्मान दिया गया। यह रामलीला लव कुश रामलीला समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस मौके पर प्रभास अपने 'आदिपुरुष' निर्देशक ओम राउत और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ उपस्थित थे।

रामलीला के आयोजकों द्वारा अखिल भारतीय स्टार को फूलों और दुपट्टे से सम्मानित किया गया। इसके बाद, प्रभास ने अपने हाथ में एक गदा धारण की, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने जोर से जयकारा लगाया। जैसे ही रावण दहन मुहूर्त निकट आया, प्रभास ने धनुष और बाण लिया और अपने भीतर के भगवान राम को रावण दहन करने के लिए निर्देशित किया। 

गौरतलब है कि प्रभास अभिनीत आदिपुरुष रामायण पर आधारित है। हाल ही में इसका टीजर लॉन्च किया गया जिसके बाद फिल्म आलोचनाओं में घिर गई। फिल्म को इसके खराब वीएफएक्स और पात्रों के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर कइयों ने नाराजगी जाहिर की।

विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा नेताओं ने फिल्म पर हिंदू भावनाओं पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया। एएनआई से बात करते हुए, भाजपा प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा था, "यह इस देश, इसकी सभ्यता और इसके लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए कोई भी इसे हल्के में नहीं ले सकता है, एक फिल्म निर्देशक को छोड़ दें। मैं गुस्से में हूं और यह गलत बयानी मुझे दुखी करती है।"

टॅग्स :प्रभासRamlila Committeeदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?