लाइव न्यूज़ :

बंदर के मुखौटे को पहनकर अदा शर्मा ने किया फनी डांस, वीडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट

By विवेक कुमार | Updated: October 3, 2018 13:53 IST

अदा को फिल्म '1920' में डेब्यू रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू नोमिनेशन मिला था। बॉलीवुड के अलावा अदा साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अक्सर कुछ ऐसा करती हैं जिसके कारण वो चर्चा में आ जाती हैं। अभी कुछ समय पहले उनका अपनी दादी के साथ डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है  जिसे देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे। इस फनी वीडियो में अदा ने बन्दर का मुखौटा पहना हुआ है और  प्रभु देवा की फिल्म 'हमसे है मुकाबला'  के फेमस सॉन्ग 'मुकाबला' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। जिसे देखकर आप हंस पड़ेंगे। वीडियो में अदा ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी और पैरों में स्पोर्ट शूज़ पहने हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अदा ने लिखा- मेरी उंगली पहले से ठीक हो रही है। दुआओं के लिए शुक्रिया। लंदन में मुझे किसी खास ने मुझे बंदर का यह मुखौटा गिफ्ट किया और मैंने सोचा कि दर्द को भुलाने के लिए डांस किया जाए और थोड़ा हंसा जाए। इसका फायदे भी हुआ है। ये मेरा प्रभु देवा के गानों में से सबसे पसंदीदा गाना है, मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ फिल्म भी कर रही हूं। लेकिन यह 'चार्ली चैप्लिन 2' या 'कमांडो 3' का मेरा लुक नहीं है।

बता दें कि अदा शर्मा कमांडो सीरीज की तीसरी फिल्म में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल साथ होंगे। ऐसी भी खबर है कि अदा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। ज‍िसके ल‍िए वो लुक टेस्‍ट दे रही हैं।

बता दें कि अदा को फिल्म '1920' में डेब्यू रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू नोमिनेशन मिला था। बॉलीवुड के अलावा अदा साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वैसे 2017 में वह विद्युत जमवाल की फिल्म 'कमांडो' में नजर आई थीं।

टॅग्स :अदा शर्माबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?