लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप पर अमिताभ बच्चन के रिएक्शन से दुखी हैं तनुश्री दत्ता, दिया ये बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 13:45 IST

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तनुश्री दत्ता को सपोर्ट किया है। लेकिन सदी के महानायक और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखने से खुद को पीछे कर लिया है।

Open in App

मुंबई, 1 अक्टूबर:  तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। साल 2008 में हुए अपने साथ यौन शोषण का खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया था। इसके बाद से  ये मामला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।  कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तनुश्री दत्ता को सपोर्ट किया है। लेकिन सदी के महानायक और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखने से खुद को पीछे कर लिया है।

अब बिग बी के इस रिएक्शन से तनुश्री दुखी हैं। दरअसल हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर जब बिग बी से इस बारे में पूछा गया तो अमिताभ बच्चन ने गोलमोल जवाब दिया है।  उन्होंने जवाब देते हुए कहा न तो 'मैं नाना पाटेकर हूं और न ही मैं तनुश्री दत्ता हूं'।

ऐसे में अब बिग बी के इस रिक्शन से तनुश्री ने खुद को आहात बताया है। दरअसल हिन्दुस्तान टाइम्स के द्वारा जब तनुश्री से बिग बी पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं कि ये लोग सोशल कॉज पर फिल्में करते हैं, लेकिन जब असल जीवन में खड़े होने की बात आती है तो ये लोग ऐसी स्टेटमेंट देते हैं जिसका कोई अर्थ ही नहीं होता। उन्होंने खुले रूप से बिग बी को भी कहीं ना कहीं आड़े हाथों ले लिया है।

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :तनुश्री दत्ताअमिताभ बच्चननाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?