लाइव न्यूज़ :

ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का बर्थडे पर बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही इस शख्स से कर ली थी गुपचुप सगाई

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 15:04 IST

सोनाली कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर कुणाल बेनोडेकर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर अच्छी खासी है। ऐसे में उनके फॉलोअर्स उन्हें आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनाली इन दिनों टीवी शो 'युवा डांसिंग क्वीन' को कोरियोग्राफर मयूर वैद्य के साथ जज कर रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस और कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी सोनाली कुलकर्णी ने अपने बर्थडे वाले दिन बड़ा खुलासा किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर 18 मई को उन्होंने एक बड़े राज से पर्दा हटाया। सोनाली ने बताया कि वह काफी पहले 2 फरवरी 2020 को ही सगाई के बंधन में बंध गई थी। जन्मदिन के मौके पर सोनाली से इस बात को सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। 

सोनाली कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर कुणाल बेनोडेकर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके मंगेतर लंदन के हैं पर वह दुबई में काम करते हैं। सोनाली का यह पोस्ट देखकर फैंस हैरान हैं। सगाई की तस्वीर में सोनाली साउथ इंडियन आउटफिट में नजर आ रही हैं तो कुणाल ने भारतीय धोती और शेरवानी हना हुआ है। 

इन दोनों की जोड़ी साथ में काफी प्यारी नजर आ रही है। फैंस लगातार इस जोड़ी को बधाई देने का काम कर रहे हैं। सोनाली की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर अच्छी खासी है। ऐसे में उनके फॉलोअर्स उन्हें आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनाली इन दिनों टीवी शो 'युवा डांसिंग क्वीन' को कोरियोग्राफर मयूर वैद्य के साथ जज कर रही हैं। 

लॉकडाउन की वजह से सोनाली इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। दरअसल, फरवरी में सगाई करने के बाद सोनाली कुणाल से मिलने दुबई गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह वापस नहीं आ सकी। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!