लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री रोजलिन को हुआ कैंसर, अस्पताल से तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट- ये मेरी जिंदगी का...

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 14:11 IST

मालूम हो कि रोजलिन साल 2015 में एक फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में आई थीं। अमेरिकी संस्था ‘पेटा’ के लिए उन्होंने एक खूनी फोटोशूट कराया था। अभिनेत्री ने कहा कि मेरे अपने लोग मेरे लिए दुआ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोजलिन ने बताया कि गर्दन और पीठ में तेज दर्द के अलावा कोई और लक्षण नहीं थे।अभिनेत्री ने कहाक कि मैं इन्हें जिमनास्टिक से होने वाला दर्द समझती थी।कैंसर का पता चलने के बाद अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबईः खूनी फोटोशूट कराकर चर्चा में आईं अभिनेत्री रोजलिन खान को कैंसर हो गया है। अभिनेत्री ने ये बुरी खबर सोशल मीडिया पर दी है। रोजलिन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह अस्पताल के बेड पर नजर आईं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा कि 'मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है, ये कहीं पढ़ा था..।'

रोजलिन ने कहा कि अब मैं जान गई हूं कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए है। ईश्वर सबसे मुश्किल लड़ाई सबसे मजबूत सिपाही को ही देता है। उन्होंने आगे लिखा कि ये मेरी जिंदगी का एक चैप्टर हो सकता है, इसकी मैं उम्मीद करती हूं। अभिनेत्री की मानें तो उन्हें "गर्दन और पीठ में तेज दर्द के अलावा कोई और लक्षण नहीं थे।'' बकौल रोजलिन- मैं इन्हें जिमनास्टिक से होने वाला दर्द समझती थी।

मालूम हो कि रोजलिन साल 2015 में एक फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में आई थीं। अमेरिकी संस्था ‘पेटा’ के लिए उन्होंने एक खूनी फोटोशूट कराया था। अभिनेत्री ने कहा कि मेरे अपने लोग मेरे लिए दुआ कर रहे हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है, और वो अच्छा मैं हूं। 

 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीकैंसरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!